फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP will block the road today against the new excise policy

दिल्ली: भाजपा के चक्का जाम से लोग बेहाल, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए आदेश गुप्ता

Mon, 03 Jan 2022 12:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 12:08 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के चक्का जाम करने से सप्ताह के पहले दिन दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्षरधाम क्रॉस रोड, लिंक रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। लोग घंटों से अपनी गाड़ियों में बैठे है। लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
BJP will block the road today against the new excise policy
दिल्ली में ट्रैफिक जाम - फोटो : भाजपा के ट्विटर हैंडल से

विस्तार

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा आज जो पूरी दिल्ली में चक्का जाम कर रही है उससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। जिसके तहत अक्षरधाम से लेकर लिंक रोड तक पर भारी जाम लग गया है। भाजपा सांसद इस प्रदर्शन का नेतृत्व संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


गौतम गंभीर ने पूछी ये बात
इस मौके पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर दिल्लीवासियों से सवाल किया, 'दिल्ली को चुनना है - विद्या या नशा, स्कूल या शराबखाने?'

दिल्ली सरकार ने भाजपा की 3500 करोड़ की चोरी रोकी तो बौखला गए- सिसोदिया
दिल्ली में बीजेपी वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए हुए हैं क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 3500 करोड़ रुपये की चोरी रोक दी। यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जेब में जाता था।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए आदेश गुप्ता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद भी भाजपाइयों का प्रदर्शन थमा नहीं है।

ग्रेप से परेशान दिल्ली अब जाम से बेहाल
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ग्रेप के प्रतिबंध झेल रही दिल्ली अब भाजपा के प्रदर्शन के चलते सप्ताह के पहले दिन ही परेशान हो रही है। दरअसल दिल्ली इन दिनों ग्रेप लेवल-1 के गाइडलाइन के अनुसार चल रही है, जिसके तहत मेट्रो, बसें सिर्फ 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही हैं और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर भी कई तरह की रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आबादी अपने निजी वाहन से अपने काम पर जा रही है। उसके बाद इस चक्का जाम ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से ही कई लोग घंटों लंबे जाम में फंसे हैं। वह अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे।
 

दिल्ली में इन जगहों पर लगा है जाम

  • उत्तम नगर चौक से द्वारका मोड़ जाने से बचें- उत्तम नगर से पंखा रोड व पंखा रोड से धौला कुआं का का प्रयोग करें
  • उत्तर पश्चिमी जिले में चक्का जाम
  • सिग्नेचर ब्रिज जाने से बचें
  • आईटीओ चौक पर चक्का जाम
  • शाहदरा जिले में चक्का जाम
  • करोल बाग में चक्का जाम
  • अक्षरधाम क्रॉस रोड मॉल पर चक्का जाम


रविवार को को सरकार की इस नीति के खिलाफ रोहताश नगर विधानसभा में स्कूटर व बाइक रैली निकाली गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब की दुकानों पर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के प्रमुख 15 जगहों पर चक्का जाम करेगी। तर्क दिया है कि दिल्ली का हर व्यक्ति एवं हर महिला नई शराब नीति से परेशान है, क्योंकि उसके घर के बगल में शराब के ठेके खुल रहे हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में बड़े नेता कर रहे नेतृत्व
अक्षरधाम क्रॉस रोड पर चक्का जाम का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कर रहे हैं, तो वहीं सांसद गौतम गंभीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में व सांसद रमेश बिधूड़ी दयाराम चौक में होने वाले चक्का जाम विरोध-प्रदर्शन में मौजूद हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा विधायक भी विभिन्न स्थानों पर होने वाले चक्का जाम कर रहे हैं। 


प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में शराब बंदी पर रोक लगाने की वकालत कर रहे केजरीवाल दिल्ली को शराब नगरी बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। नई शराब नीति के तहत खोली जा रही नई दुकानें अगर गैर पुष्टि क्षेत्र में है या मास्टर प्लान 2021 एवं निगम के नियमों का पालन न करती हो या फिर विद्यालय एंव धार्मिक स्थल इत्यादि के बगल में हो तो उसे तुरंत प्रभाव से सील किया जाएगा। इतना ही नहीं भाजपा निगम के प्रशासन के जरिये या फिर जन आंदोलन के जरिये केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध करेगी और उन्हें मजबूर करेगी कि यह दिल्ली के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है वह बेहद ही शर्मनाक और गलत है।

उधर, रोहताश नगर विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में नई शराब नीति के विरोध में प्रस्तावित चक्का जाम के समर्थन में रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। पूर्वी दिल्ली के वेलकम स्थित राम मंदिर से शुरू होकर रैली नमकीन चौक, सुभाष पार्क नवीन शाहदरा, मोहन पार्क, प्रतापपुरा, हनुमान रोड, जीटी रोड, लोनी रोड से गुरुद्वारे वाला रोड से मंडोली रोड होते हुए अशोक नगर फाटक पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed