फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP said Delhi government to reduce VAT on diesel to give relief to common people

भाजपा ने कहा: आम लोगों को राहत देने के लिए डीजल पर भी वैट घटाए दिल्ली सरकार

Thu, 02 Dec 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 08:54 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह दिल्ली सरकार को भी डीजल के रेट में 10 रुपये प्रति लीटर की दर से कमी करनी चाहिए। इससे सब्जियों समेत रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी सस्ता होगा।  

विज्ञापन
BJP said Delhi government to reduce VAT on diesel to give relief to common people
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल पर वैट दर कम करने वाले दिल्ली सरकार के निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है। हालांकि इसे देर से उठाया गया कदम बताया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि वे पेट्रोल की तरह डीजल पर से भी वैट की दरों में कमी करें।

विज्ञापन


बिधूड़ी ने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्टर्स और किसान अपने ट्रकों और ट्रैक्टर में डीजल का ही उपयोग करते हैं। पेट्रोल सस्ता होने से उनको फायदा नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार की तरह दिल्ली सरकार को भी डीजल के रेट में 10 रुपये प्रति लीटर की दर से कमी करनी चाहिए। इससे सब्जियों समेत रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी सस्ता होगा।  
विज्ञापन


बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 2015 में दिल्ली की जनता से वादा किया था कि दिल्ली में वैट की दरें पूरे देश में सबसे कम कर दी जाएंगी। लेकिन 6 साल बाद केवल पेट्रोल पर ही वैट में कमी की घोषणा की है। डीजल पर अभी भी दिल्ली में 16.75 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed