{"_id":"61516de50be5b936fe09b36c","slug":"bjp-mp-varun-gandhi-write-a-latter-to-up-cm-yogi-adityanath-demand-for-raising-sugarcane-price-to-rs-400-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम
Mon, 27 Sep 2021 12:38 PM IST
शाहरुख खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:38 PM IST
सार
भाजपा सांसद वरूण गांधी ने यूपी के सीएम योगी को पत्र लिखा है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन
varun gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों के कारण यह मूल्य वृद्धि अपर्याप्त है।
उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा है कि यदि किसी कारणवश सरकार गन्ने के मूल्य में प्रत्यक्ष वृद्धि नहीं कर सकती तो उसे अपने स्तर पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करनी चाहिए।
वरुण गांधी ने ट्वीट कर किसानों की मांग का समर्थन ऐसे समय में किया है जब किसान कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कर रखा है जिसके कारण पूरे देश में जन-जीवन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखते हुए कहा है कि किसान लगातार उनसे मिलकर किसानों की समस्याओं को उन तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि वे पत्र लिखकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने इसके पहले भी पत्र लिखकर गन्ने के मूल्य में वृद्धि करने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में सरकार को यह भी याद दिलाया है कि पिछले चार साल तक गन्ने की कीमतों में काफी कम वृद्धि की गई थी इसके कारण किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
भाजपा नेता ने योगी आदित्यनाथ को बताया है कि गन्ने की फसल से सीधे तौर पर लाखों किसान परिवार जुड़े हुए हैं और इसके कारण लाखों परिवारों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार गन्ना कीमतों में अपेक्षित वृद्धि करती है तो इससे किसानों की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।