फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP MP Manoj Tiwari broke the ban, entered the Yamuna river and worshiped in delhi

नाफरमानी: 'मैंने डीडीएमए का नियम तोड़ा, हर सजा के लिए तैयार' भाजपा सांसद ने यमुना नदी में की छठ पूजा

Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार पुश्ता पर पहुंचे और यमुना नदी की तरफ जाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने डीडीएमए की पाबंदी का हवाला देते हुए उनसे आगे न बढ़ने की अपील की। समर्थकों से घिरे सांसद ने पुलिस से कहा-सुनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari broke the ban, entered the Yamuna river and worshiped in delhi
मनोज तिवारी ने यमुना नदी में प्रवेश करके की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड काल की छठ पूजा पर बुधवार शाम को यमुना नदी के किनारे सियासी घमासान मचा रहा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की मनाही के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व भाजपा समर्थकों के साथ सोनिया विहार छठ घाट पर यमुना नदी में पूजा की। 
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी कहा-सुनी भी हुई। उधर, यमुना बाजार घाट की सीढ़ियों पर टब में छठ पूजा कर रहे व्रतियों को पुलिस ने भगा दिया। आईटीओ घाट पर पुलिस का सख्त पहरा था। सांसद प्रवेश वर्मा घाट के किनारे बने कृत्रिम तालाब पर ही मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गीता कालोनी घाट पर भी पुलिस की सख्ती दिखी। छठ व्रतियों को पुलिस ने समझाकर कृत्रिम तालाबों की तरफ भेज दिया। झाग से पटे कालिंदी कुंज की दिल्ली ने पानी के छिड़काव के साथ नावें उतारकर सफाई करवाई, लेकिन छठ व्रतियों को घाट पर जाने की मनाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 5:30 बजे उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार पुश्ता पर पहुंचे और यमुना नदी की तरफ जाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने डीडीएमए की पाबंदी का हवाला देते हुए उनसे आगे न बढ़ने की अपील की। 

समर्थकों से घिरे सांसद ने पुलिस से कहा-सुनी शुरू कर दी। मनोज तिवारी से पुलिसकर्मियों से कहा कि उनको घाट तक जाना है। हमें घाट की सफाई करनी है। यमुना जी की सफाई करनी है। उन्होंने सवाल किया कि यमुना जी की गंदगी कौन साफ करेगा। इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीडीएम के आदेश के अनुसार ही इस बार नदी तक जाने की मनाही है। आपसे गुजारिश है कि आगे न जाएं। 

इस पर तैश में आते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वह डीडीएमए के आदेश को नहीं मानते। इस क्षेत्र का सांसद होने के नाते हमें वहां जाना है। मुझे वहां शांति से जाने दीजिए। व्रतियों को वैसे ही आपने रोक रखा है। दोनों अपने-अपने रूख अड़े रहे। काफी देर की कहासुनी के बाद सांसद ने यमुना नदी की तरफ का रूख किया और वहां जाकर पूजा की। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी वहां पहुंच गए। अपने समर्थकों के साथ दोनों नेताओं ने पूजा की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बाद में मनोज तिवारी ने कहा कि यमुना नदी में पूजा करने पर लगी रोक से समूचा समाज आहत है। 

आस्था पर लगी चोट का वह सही समय पर जवाब देंगे। पूर्वांचल के लोग इसके लिए मुख्यमंत्री को माफ नहीं करेंगे। साथ ही स्वीकार भी किया आस्था के महापर्व पर उन्होंने डीडीएमए का आदेश तोड़ा है और इसके लिए वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed