फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga angry over Shadab Chauhan insulting post about Shivlinga

विवाद: शिवलिंग का मजाक उड़ाने पर भड़क उठे तजिंदर बग्गा, दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Jun 2022 03:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Jun 2022 03:14 PM IST
सार

शादाब चौहान ने सड़क किनारे लगे पिलरों की तस्वीर लगाकर शिवलिंग के साथ उनकी तुलना की है। इसपर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा भड़क उठे। उन्होंने शादाब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga angry over Shadab Chauhan insulting post about Shivlinga
तजिंदर बग्गा

विस्तार

ज्ञानवापी मंदिर के सर्वे के दौरान शुरू हुआ शिवलिंग का मुद्दा इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय है। कुछ लोग इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाते हुए दूसरों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर इन दिनों साझा की जा रही है, जिसे देखकर मंगलवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल, पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से सड़क के किनारे लगे मोटे और ऊपर से गोलाकार पिलरों की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यदि कोई इन पिलरों के शिवलिंग होने का दावा करे तो जज साहब इस इलाके को भी सील करा सकते हैं।
विज्ञापन


शादाब चौहान की इस तस्वीर और उसके साथ लिखे कैप्शन को देखकर दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा भड़क उठे। उन्होंने इसपर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इन्होंने शिवलिंग का मजाक बनाया है और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बग्गा के इस ट्वीट पर शादाब चौहान ने प्रतिक्रिया भी दी और लिखा कि लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश मत करो क्योंकि मैं पहले ही अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुका हूं और मैं निचली अदालत से असहमत हो सकता हूं। यह मेरा मौलिक अधिकार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed