फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader Shazia Ilmi accuses former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy for objectionable behaviour

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, शिकायत दर्ज

Sat, 20 Feb 2021 12:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Feb 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Shazia Ilmi accuses former BSP MP Akbar Ahmed Dumpy for objectionable behaviour
शाजिया इल्मी - फोटो : ट्विटर

भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने डंपी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते पांच फरवरी को वो रात्रि भोज के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वहां डंपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन


अकबर अहमद डंपी के खिलाफ वसंत कुंज थाने में आईपीसी की धारा 506 और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की ओर से अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है, उनका कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इल्मी ने शिकायत में विस्तार से बताया कि जिस कार्यक्रम में वो गई थीं, उसमें कई देशों के प्रतिनिधि भी आए हुए थे। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वो चिली के राजदूत से देश की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा कर रही थीं, उस समय डंपी वहां आए तो भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इतना ही नहीं ऐसे में वहां मौजूद अन्य लोगों ने डंपी को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वो लगातार बोलते रहे। इसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ गंदे और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed