फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp leader kapil mishra writes to lt governor of delhi to demolish the house of tahir hussain

कपिल मिश्रा को भड़काऊ बयान पर अफसोस नहीं, ताहिर का घर गिराने के लिए एलजी को लिखी चिट्ठी

Tue, 23 Feb 2021 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
bjp leader kapil mishra writes to lt governor of delhi to demolish the house of tahir hussain
कपिल मिश्रा - फोटो : Social Media

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने पिछले साल एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जो भी भड़काऊ बयान दिया था, उससे उन्हें कोई अफसोस नहीं है। साथ ही कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो वह फिर इस तरह की बात बोलेंगे। पिछले साल दिल्ली दंगों से एक दिन पहले ही कपिल मिश्रा ने जो बयान दिया था, माना जाता है कि उसके बाद से दिल्ली का माहौल गर्म हो गया था। वह दिल्ली दंगों की बरसी पर कॉन्सटीट्यूशन क्लब में आयोजित एककार्यक्रम में बोल रहे थे। कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगे में इस्तेमाल हुई आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के घर को गिराने के लिए दिल्ली के एलजी अनिल बैजल को एक चिट्ठी भी लिखी है। 

विज्ञापन


अपनी चिट्ठी में कविल मिश्रा ने लिखा है कि यह पत्र अत्यंत दु:ख, क्षोभ व आक्रोश की भावना से, न्याय व कानून के पालन की प्रार्थना करते हुए लिख रहा हूं। यह बिल्डिंग किसी भी कानून के मुताबिक मौजूदा स्थान पर नहीं होनी चाहिए। कपिल मिश्रा ने लिखा है कि आज से ठीक एक साल पहले दिल्ली में भयानक दंगे व हत्याएं की गईं। सीएए विरोध के नाम पर हिंसा व आतंक का खुला खेल खेला गया। उन्ही दंगो में चांद बाग स्थित ताहिर हुसैन की अवैध बिल्डिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। टीवी चैनलों पर दिखाए वीडियो के अनुसार ताहिर हुसैन की बिल्डिंग पर बम, एसिड, पत्थरों के ढेर लगाए गए, हत्या व विध्वंस के इरादे से बड़ी गुलेल लगाई गई। इसी बिल्डिंग का इस्तेमाल भयानक आतंक फैलाने के लिए किया गया। आईबी के बहादुर अफसर अंकित शर्मा की नृशंस हत्या भी इसी बिल्डिंग में की गई। ये बिल्डिंग अवैध है, गैर कानूनी है और आज भी एक एक भयानक खतरे के तौर पर खड़ी है। इसलिए आपसे निवेदन हैं कि कानून का पालन सुनिश्चित करवाते हुए इस अवैध इमारत को तुरंत गिराने का आदेश दीजिए।
विज्ञापन


कपिल ने एलजी से कहा है कि यह बिल्डिंग किसी भी कानून के मुताबिक वहां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपनी चिट्ठी में दिल्ली के सभी नागरिकों की तरफ से आशा व प्रार्थना की है कि ताहिर हुसैन की इस अवैध, हत्यारी बिल्डिंग को गिरा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed