फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP leader Jitu Chaudhary shot dead in Delhi

दिल्ली : भाजपा नेता जीतू चौधरी की घर के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या, पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद की आशंका

Thu, 21 Apr 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 03:30 AM IST
सार

जानकारी मिली है कि बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर उनपर पांच गोलियां दागीं। एक गोली उनके सिर में लगी। घायल जीतू को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई है।

विज्ञापन
BJP leader Jitu Chaudhary shot dead in Delhi
जीतू चौधरी - फोटो : फेसबुक

विस्तार

भाजपा के जिला मंत्री जीतू चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब जीतू चौधरी (40) मयूर विहार फेस 3 स्थित अपने आवास से बाहर आ रहे थे। बताया गया है कि आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर उनपर पांच गोलियां दागीं। एक गोली उनके सिर में लगी। घायल जीतू को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई है। पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घटना बुधवार रात सवा आठ बजे की है। मूलत: गांव बाली, बागपत यूपी के रहने वाले जीतू अपनी पत्नी और पंद्रह और ग्यारह साल के दो बेटों के साथ मयूर विहार फेज तीन पॉकेट सी वन में रहते थे। परिवार में दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहते हैं। उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार था। वह भाजपा के जिला संगठन में महामंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार रात करीब सवा आठ बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से दो हमलावर आए और बातचीत के लिए उन्हें घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बात करने के बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उनपर पांच गोली चलाई गईं जिनमें से एक सिर और दूसरी पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और उन्हे नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के दौरान पुलिस को मौके से कई खोखे मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 


हादसे को लेकर बीजेपी के मनोज कुमार ने कहा कि जीतू की हत्या दुखद है। दिल्ली भाजपा के मुखिया आदेश गुप्ता भी यहां (अस्पताल) आए थे। एमएलसी होने के बाद बॉडी को शिफ्ट किया जाएगा। सवेरे पीएम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed