फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP government taking credit for Delhi High Court's decision by claiming it as its own: AAP

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बताकर श्रेय ले रही भाजपा सरकार : आप

Wed, 19 Nov 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
BJP government taking credit for Delhi High Court's decision by claiming it as its own: AAP
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बताकर श्रेय ले रही भाजपा सरकार : आप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन देने को लेकर आए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को भाजपा सरकार के अपने फैसले के रूप में पेश किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 13 नवंबर को हाईकोर्ट की जज मिनी पुष्करना के दिए आदेश को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी उपलब्धि बताकर पेश कर रही हैं, जबकि यह पूरी तरह अदालत का फैसला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अदालत तक का क्रेडिट चुराने में लग गई है। सौरभ ने आरोप लगाया कि सीएम कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र तक नहीं किया गया। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर इस फर्जीवाड़े को आगे बढ़ाया। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि जिस आदेश पर अदालत पहले ही डिस्कॉम को निर्देश दे चुकी थी, उसे भाजपा सरकार अपनी पहल बताकर पेश कर रही है। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी में बुकिंग की प्रक्रिया बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जुड़ी है और गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed