फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   bjp demand delhi government to reduce the prices of corona testing

भाजपा ने दिल्ली सरकार से की कोविड-19 जांच शुल्क घटाने की मांग

Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp demand delhi government to reduce the prices of corona testing
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली सरकार से कोविड-19 जांच शुल्क घटाने की मांग की है। इसके लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा है। पत्र में हरियाणा व उत्तर प्रदेश के समान कोविड जांच शुल्क लागू करने को कहा है। छह महीने पर शुल्क की समीक्षा करने की भी मांग भाजपा ने दिल्ली सरकार से की है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पड़ोसी राज्यों हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कोविड-19 जांच शुल्क को घटा कर 900 रुपये से 500 रुपये किया गया है। लिहाजा दिल्ली में भी यह जांच शुल्क घटना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि पिछले 5-6 महीने पूर्व दिल्ली सरकार ने अन्य राज्यों के साथ ही कोविड-19 जांच का शुल्क 2400 रुपये तय किया था।
विज्ञापन

इस बीच पड़ोसी राज्यों ने तो जांच शुल्क की समीक्षा के बाद उसे कम कर दिया। वहीं दिल्ली सरकार ने न तो कोई समीक्षा की न ही दाम कम किए। मजबूरी में मरीजों को 2400 रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि गाजियाबाद और गुरुग्राम में यह टेस्ट महज 600 रुपये में उपलब्ध है। जांच शुल्क दिल्ली में घटाया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा लोग जांच कराएंगे और बीमारी का इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed