Delhi MCD Election: भाजपा ने केजरीवाल पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग में की शिकायत
दरअसल आप सरकार ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि दिल्ली के एलजी ने 31 अक्टूबर के बाद दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम के विस्तार की अनुमति नहीं दी। एलजी कार्यालय के सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज तक योजना के विस्तार से संबंधित कोई फाइल नहीं भेजी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली भाजपा की चुनाव अभियान समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सूद ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया उन्होंने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विदेशी एनजीओ से चेक बांटने के लिए बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया। सूद ने आचार संहिता उल्लंघन के कार्यक्रम को रोकने की कार्रवाई नहीं करने पर संबंधित जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
बता दें कि केजरीवाल उस कार्यक्रम में मौजूद थे जिसमें योग प्रशिक्षकों को मानदेय के रूप में चेक बांटे गए थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि योजना के लिए धन की उपलब्धता के बावजूद शहर में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा (कक्षाएं) बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है।