फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bird Flu alert 91 crows and 27 ducks found dead across 15 parks in Delhi so far

राजधानी में बर्ड फ्लू की दहशत, अब तक 100 कौवे और 27 बतखों की मौत, संजय झील अलर्ट जोन

Mon, 11 Jan 2021 04:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 Jan 2021 04:23 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu alert 91 crows and 27 ducks found dead across 15 parks in Delhi so far
दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका - फोटो : जी पॉल

राजधानी में पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर 100 कौवे और 27 बत्तख मरे मिले। दूसरे दिन भी डीडीए के संजय झील पार्क में 10 बत्तख मरी मिलीं। प्रशासन ने इसे अलर्ट जोन घोषित कर दिया है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए इनके नमूने जालंधर लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आज आने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, बेगमपुर में दो कौवे, संजय झील में 27 बत्तख, सरिता विहार में 24 कौवे, पटपड़गंज में चार कौवे, कुंडली स्थित स्मृति वन में दो कौवे, योजना विहार में दो कौवे, प्रीत विहार के जी ब्लॉक में 10 कौवे, मधुबन में दो कौवे, अशोका निकेतन में एक कौवा, दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में पांच कौवे, गोल्डन जुबली पार्क में तीन कौवे, रिंग रोड के हरित क्षेत्र में चार कौवे, द्वारका सेक्टर पांच में 14 कौवे, द्वारका सेक्टर नौ में दो कौवे और हस्तसाल पार्क में 16 कौवे मरे मिले हैं।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग ने मानक के अनुसार इन्हें जमीन में दबा दिया है। पशु पालन विभाग के डॉ. राकेश के मुताबिक, दिल्ली में अब तक लगभग 100 कौवे मर चुके हैं। जालंधर भेजे गए इनके नमूनों की रिपोर्ट सोमवार तक आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले डीडीए के संजय झील पार्क में 17 बत्तख मरी मिली थीं। लाल किले में भी 15 से अधिक कौवे मरे मिले थे। पार्क में पक्षियों के लगातार मरा मिलने के बाद डीडीए ने एहतियातन पांच पार्कों को बंद कर दिया है। इनमें संजय झील, द्वारका सेक्टर 9, हौज खास पार्क, द्वारका सेक्टर 5 पार्क व हस्तसाल पार्क शामिल हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम का मयूर विहार फेज तीन स्थित सेंट्रल पार्क भी लोगों के लिए बंद है। इसमें भी कौवे लगातार मरे मिल रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर मिल रहीं शिकायतें
बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा एक दिन पहले जारी हेल्पलाइन नंबर 011-23890318 पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से कौवों की करीब 100 व कबूतरों की 45 शिकायतें मिलीं। लोगों ने अपने घरों के आसपास पक्षियों में बीमारी के लक्षण व मरा दिखने की शिकायतें दीं।


संजय लेक को घोषित किया अलर्ट जोन
देशभर में बर्ड फ्लू के भय के बीच राजधानी की संजय लेक को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। 17 और बत्तख मरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग के निर्देश पर रैपिड रेस्पांस टीम ने यह कार्रवाई की है। रैपिड रेस्पांस टीम ने रविवार को भी पार्क का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed