{"_id":"68cc024de50902eedb0893f7","slug":"bike-riding-miscreants-opened-fire-no-one-was-injured-ashram-news-c-340-1-del1011-105346-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
वीडियो का संज्ञान लेकर डाबड़ी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में गोलीबारी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जान सांसत में डालने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो में बाइक सवार कुछ बदमाशों को इलाके में गोलीबारी करते हुए देखा जा रहा है। डाबड़ी थाने में तैनात एक हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। हवलदार कृष्ण ने इलाके में कुछ बदमाशों की ओर से गोलीबारी करने की शिकायत दी। हवलदार ने बताया कि 16 सितंबर को एक मुखबिर थाने आकर वायरल वीडियो दिखाया। वीडियो में एक बाइक पर चार सवार दिखे। उसमें से एक पिस्टल लहरा रहा था और गोली चलाते हुए सभी भाग गए। हवलदार ने वीडियो थाना प्रभारी को दिखाया। थाना प्रभारी ने वीडियो का सत्यापन करने और इस पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एक गठित पुलिस टीम वीडियो के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो हरिजन बस्ती बिंदापुर इलाके का है। 15 सितंबर की रात पौने 12 बजे बदमाशों ने गोलीबारी की थी। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने घटना की पुष्टि की है और मामले की छानबीन किए जाने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।