{"_id":"614b85878ebc3efe2611d5e5","slug":"bike-riding-girl-robbed-the-constable-s-mobile-phone-ashram-news-noi6061958113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवती लूट ले गई हवलदार का मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवती लूट ले गई हवलदार का मोबाइल फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ड्यूटी से लौट रहा हवलदार नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार युवती ने हवलदार की जेब से मोबाइल झपटा और साथी संग फरार हो गई। वारदात के समय लड़की बाइक चला रहे किसी दूसरे युवक के साथ थी। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि हवलदार कुछ समझ भी नहीं पाया।
एक राहगीर की मदद से उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र कुमार सिंह (52) परिवार के साथ सेक्टर-6, पॉकेट-1, नरेला में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं। फिलहाल इनकी तैनाती संसद मार्ग ट्रैफिक सर्किल में है। मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के राजा हरिशचंद्र अस्पताल पर पहुंचे। उनका मोबाइल शर्ट की जेब में रखा था।
विज्ञापन
उसी दौरान बाइक सवार एक युवक व युवती उनके बराबर में आकर रुके। सुरेंद्र अभी लाल बत्ती खुलने का इंतजार कर ही रहे थे कि अचानक बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने झपट्टा मारकर उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद युवक व युवती लाल बत्ती जंप कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों की बाइक पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।