{"_id":"612d18c6b1bc097b7e116c96","slug":"big-revealing-in-ankit-gurjar-death-case-gangster-was-attacked-after-slapping-the-deputy-superintendent-of-tihar-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकित गुर्जर मौत मामले में बड़ा खुलासा: तिहाड़ जेल के उप अधीक्षक को थप्पड़ मारने के बाद गैंगस्टर पर हुआ था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित गुर्जर मौत मामले में बड़ा खुलासा: तिहाड़ जेल के उप अधीक्षक को थप्पड़ मारने के बाद गैंगस्टर पर हुआ था हमला
Mon, 30 Aug 2021 11:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:13 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान जेल में बंद कई कैदियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें यह बात सामने आई है कि जेल कर्मचारियों ने अंकित की पिटाई की थी।
विज्ञापन
अंकित गुर्जर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर की हत्या की शुरूआती जांच में पता चला है कि उप अधीक्षक को थप्पड़ मारने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अंकित की कथित पिटाई की थी। जिसके अगले दिन वह अपने सेल में अचेत अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई की वजह से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान जेल में बंद कई कैदियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें यह बात सामने आई है कि जेल कर्मचारियों ने अंकित की पिटाई की थी। तलाशी के दौरान अंकित के पास से मोबाइल फोन मिलने के बाद उसे जेल के दूसरे सेल में स्थानांतरित किया जा रहा था। वह दूसरे सेल में नहीं जाना चाहता था।
इस बात को लेकर उसने जेल के उप अधीक्षक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि देर रात को अंकित को दूसरे सेल में भेज दिया गया था। जहां चार अगस्त की सुबह में वह अचेत अवस्था में मिला। साथ ही उसके सेल में रहने वाले दो अन्य कैदी घायल अवस्था में मिले।
विज्ञापन
गुर्जर कई आपराधिक मामलों में शामिल था। जिसमें एक भाजपा नेता की हत्या भी शामिल है। अंकित के परिवार वालों ने जेल उप अधीक्षक सहित जेल के चार कर्मचारियों पर पैसे के लिए परेशान करने और उसकी पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उप अधीक्षक समेत चार कर्मचारियों को पहले जेल नंबर दो से मुख्यालय में भेजा और फिर कथित लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इस बीच 17 अगस्त को स्पेशल सेल ने सतेंद्र उर्फ सत्ते नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसने खुलासा किया कि वह गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए जेल के उप अधीक्षक की हत्या करने की योजना बना रहा था। इसके लिए उसने अपने सहयोगी को एके 47 की व्यवस्था करने के लिए कहा था। जिसका ऑडियो वायरल हो गया था। सत्ते के पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस मिले थे।
पुलिस ने अब तक जेल के 10 कर्मचारियों और अंकित गुर्जर के साथ जेल में मौजूद 10 कैदियों का बयान दर्ज किया है। जिसमें अंकित के साथ मारपीट करने की पुष्टि हुई है। इस मामले में जेल कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है और पुलिस ने इसके लिए अदालत में याचिका दायर की है।