{"_id":"6001e6df8ebc3e2e3c10bf3b","slug":"before-board-exam-students-will-learn-stress-management-ashram-news-noi560115514","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्र सीखेंगे स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्र सीखेंगे स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर
विज्ञापन
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की आगामी परीक्षाओं को लेकर शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के बच्चों को तनाव और चिंता से दूर रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए छात्रों को एजुकेशनल वोकेशनल गाइडेंस काउंसलिंग (ईवीजीसी) कराई जाएगी। इसकी शुरुआत 18 जनवरी से होगी और 24 अप्रैल तक चलेगी।
कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 छात्रों के लिए काफी कठिन साल रहा है। उन्हें तनाव है कि वह महामारी के कारण पूरा साल स्कूल नहीं जा सके। केवल कक्षाएं ऑनलाइन ही चल रही हैं। वह स्कूल जाकर अपने दोस्तों से नहीं मिल सके हैं, कोई आउटडोर एक्टिविटी नहीं कर सके, इन कारणों से बच्चों में तनाव होना स्वाभाविक है।
अब जब सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। ऐसे में बच्चों की ईवीजीसी काउंसलिंग किया जाना जरूरी है। इससे वह तनाव व चिंता दूर करने के टिप्स सीख सकेंगे। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि इससे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करने और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। तनाव प्रबंधन रणनीति छात्र के सफल और संतोषजनक प्रदर्शन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
दसवीं व बारहवीं की परीक्षा से पहले छात्र परीक्षा का तनाव झेलते हैं। वह परीक्षाओं को लेकर चिंता और तनाव में रहते हैं, इस कारण वह अक्सर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाते। इससे राहत दिलाने के लिए ईवीजी काउंसलर उनकी प्री एग्जामिनेशन काउंसलिंग करेंगे। एक ग्रुप के साथ काउंसलिंग का एक सेशन होगा। इसके बाद भी अगर छात्र मार्गदर्शन चाहेंगे तो स्कूल प्रमुख काउंसलरों को बताएंगे।