फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   beating rerteat today

बीटिंग रीट्रिट समारोह आज, विजय चौक आने से बचें

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
beating rerteat today
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के तहत बुधवार शाम विजय चौक पर बीटिंग रीट्रिट समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए राष्ट्रपति भवन, नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। समारोह के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाद दी है। मंगलवार को बीटिंग रीट्रिट की फुल ड्रेस रिहर्सल थी। इस कारण विजय चौक के आसपास शाम को लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक विजय चौक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा सुनहरी मस्जिद और कृषि भवन के बीच रफी मार्ग, रायसीना रोड पर कृषि भवन से विजय चौक, दारा शिकोह रोड, कृष्ण मेनन मार्ग गोलचक्कर, सुनहरी गोल चक्कर और राजपथ पर विजय चौक से सी-हैक्सागॉन तक ट्रैफिक बंद रहेगा। बसों को विजय चौक की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिहर्सल परेड से कई मार्गों पर लगा जाम
दूसरी तरफ बीटिंग रीट्रिट की फुल रिहर्सल परेड के कारण मंगलवार शाम को कई मार्ग बंद कर दिए गए। रफी मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, सी-हैक्सागॉन और दादा शिकोह रोड पर ट्रैफिक के आने-जाने पर प्रतिबंध था। इस कारण अशोक रोड, संसद मार्ग, इंडिया गेट, सुनहरी मस्जिद, जनपथ, मंडी हाउस, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग और पंडित पंत मार्ग समेत सभी मार्गों पर दोपहर के बाद देर शाम तक जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
बीटिंग रीट्रिट समारोह के चलते उद्योग भवन व केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बुधवार को दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे। कार्यक्रम में आने वाले की पार्किंग रफी मार्ग से सी हैक्सागॉन के बीच वाटर चैनल के दोनों तरफ होगी।

इन मार्गों पर आने से करें परहेज
बीटिंग रीट्रिट समारोह को लेकर पुलिस ने विजय चौक, राजपथ, रफी मार्ग, अकबर रोड, अशोक रोड, तिलक मार्ग, केजी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, मथुरा रोड, शाहजहां रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, भैरो मार्ग, पुराना किला रोड और एसबी मार्ग से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed