{"_id":"609c96200d7b1666b6736851","slug":"barc-student-black-marketing-of-oxygen-flow-meter-with-friends-delhi-police-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बीआर्क छात्र साथियों संग कर रहा था ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी, पुलिस ने ऐसे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बीआर्क छात्र साथियों संग कर रहा था ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी, पुलिस ने ऐसे दबोचे
Thu, 13 May 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 May 2021 08:29 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करने के आरोप में छात्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 36 ऑक्सीजन फ्लो मीटर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड महामारी के दौरान इसके बचाव में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए लोग कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। लोग लगातार इसका फायदा उठा रहे हैं। अब इसमें ठीक-ठाक घरों के लोग भी शामिल हो गए हैं। उत्तरी जिला पुलिस ने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के एक छात्र समेत तीन आरोपियों को ऑक्सीजन फ्लोटर की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान रोशनआरा रोड निवासी अरुण गुप्ता (25), बुराड़ी निवासी करणजीत सिंह (20) और भानू उर्फ साहिल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 36 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, आरोपियों के मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक व स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरुण गुरुग्राम के एक नामी संस्था से आर्किटेक्चर का छात्र है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि बुराड़ी इलाके में एक शख्स पांच हजार रुपये का ऑक्सीजन फ्लोमीटर बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी के पास एक नकली ग्राहक भेजा गया। आरोपी से ऑक्सीजन फ्लोमीटर की डील की गई।
विज्ञापन
आरोपी मीटर देने को राजी हो गया। पुलिस ने उसे बुराड़ी ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास पेट्रोल पंप पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार करणजीत व भानू को दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 32 मीटर बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि ऑक्सीजन फ्लोमीटर की मांग बढ़ने पर वह मेरठ निवासी शफीक से इनको खरीदकर लाए थे। इसके बाद इनको पांच हजार रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा था।

दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके तीसरे साथी अरुण गुप्ता को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार मीटर और बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये करणजीत के संपर्क में आया था। रुपये कमाने के चक्कर में वह इस गोरखधंधे में शामिल हो गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।