बाबा का ढाबा: स्वस्थ होकर घर लौटे कांता प्रसाद, पुलिस को बताया खुदकुशी की कोशिश का कारण
कांता प्रसाद ने यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद कुछ यू-ट्यूबर चैनलों के लोग उससे मिलने आए और गौरव वासन से समझौते का दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर बुजुर्ग काफी परेशान रहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालवीय नगर स्थित बाबा का ढाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद ने समझौते के दबाव में खुदकुशी की कोशिश की थी। बाबा नींद की गोलियां अपने गांव से लेकर आया था। बुजुर्ग कांता प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि बाबा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने कांता प्रसाद के बयान दर्ज किए हैं।
दिए बयानों में कहा है कि उन्होंने यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद कुछ यू-ट्यूबर चैनलों के लोग उससे मिलने आए और गौरव वासन से समझौते का दबाव बना रहे थे। ये लोग कह रहे थे कि गौरव वासन ने तुम्हारी सहायता की और तुमने गौरव वासन के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस बात को लेकर बुजुर्ग काफी परेशान रहते थे। कांता प्रसाद का अभी तक यू-ट्यूबर से समझौता नहीं हुआ है।
मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद का पहले पहले लॉकडाउन में काम ठप हो गया था। यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ढाबा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी। इसके बाद बाबा व उनका ढाबा रातों रात प्रसिद्ध हो गया था और लोगों ने बाबा की सहायता करना शुरू कर दिया था। बाबा के पास के 40 लाख रुपये सहायता स्वरूप आए थे। बाबा ने मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट भी खोला था। बाबा ने पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए गौरव वासन के खिलाफ मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
बाबा गोलियां अपने गांव से लेकर आया था
बुजुर्ग कांता प्रसाद ने पूछताछ में बताया है कि वह गांव पीपरी, आजमगढ़ यूपी का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले अपने गांव गया था। वहां से नींद की गोलियां लेकर आया था। हालांकि नींद नहीं आने की वजह से बुजुर्ग अक्सर नींद की गोलियां लेते थे। बाबा ने खुदकुशी करने के लिए पांच से ज्यादा गोलियां ली थीं।
डीसीपी का ये कहना है
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि बाबा ने अपने बयानों में कहा है कि वह टेंशन में था, इस कारण उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबा के खिलाफ खुदकुशी करने की कोशिश का अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। बाबा ने गत शुक्रवार को शराब पीकर व नींद गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।