फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Awareness campaign launched against animal cruelty and pollution

Delhi News: पशु क्रूरता और प्रदूषण के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Sun, 09 Nov 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched against animal cruelty and pollution
पशु क्रूरता और प्रदूषण के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
विज्ञापन

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के सह-अधीक्षक और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार ने पंजाबी बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में पशु क्रूरता और प्रदूषण के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। योगेंद्र कुमार ने कहा कि पशुओं पर हो रही क्रूरता को रोकने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए समाज को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना बुद्धिराज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से पक्षियों और पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने की अपील की।।र्यावरण प्रेमी जतिन भल्ला, जसमीत कौर, रेखा बेरी, तथा एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से जुड़े जय राम, सोनू कुमार, राम निवास यादव और इंदर सोनी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed