फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Auto driver sexual harassment girl after kidnapping in delhi

दिल्ली: ऑटो चालक ने अपहरण कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता को जमकर पीटा

Sat, 27 Nov 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में एक ऑटो चालक ने अपहरण कर युवती के साथ हैवानियत की। विरोध करने पर ऑटो चालक ने युवती के साथ की मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Auto driver sexual harassment girl after kidnapping in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में ऑटो चालक ने अपहरण कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। दूसरी घटना में गोविंदपुरी इलाके में ऑटो चालक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों वारदातों के आरोपियों को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि दक्षिण व दक्षिण-पूर्व जिले में 45 दिनों में दुष्कर्म के 13 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरिता इलाके में युवती के साथ वारदात 23 नवंबर की रात को हुई है। 22 वर्षीय युवती ने अपने घर जाने के लिए शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो लिया। ऑटो चालक युवती को सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ ऑटो में ही दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरिता विहार पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरिता विहार पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है। 

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला गोविंदपुरी थाना इलाके का है। पीड़ित किशोरी अपने सहेली के घर से लौट रही थी। ऑटो चालक ने किशोरी को ऑटो में खींचकर जबरदस्ती बैठा लिया। वह किशोरी को सुनसान जगह पर ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed