फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Asked for answer from the government on earthquake safety measures

Delhi News: भूकंप सुरक्षा उपायों पर सरकार से जवाब मांगा

Wed, 20 Aug 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Asked for answer from the government on earthquake safety measures
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक याचिका पर दिल्ली सरकार और नगर निगमों से जवाब मांगा, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता निर्धारित करने और भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने के उपायों की मांग की गई थी। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेदेला की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार और नगर निगमों को निर्देश दिया कि वे याचिका पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें।
विज्ञापन

याचिका में दिल्ली के निवासियों को भूकंप के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए नीतियों और दिशा निर्देशों के गठन की मांग की गई थी। अधिवक्ता अर्पित भार्गव द्वारा दायर याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया कि भूकंप जैसी आपदा से आम जनता को बचाने के लिए सुधारात्मक उपायों में देरी होने पर सरकार और अन्य संबंधित प्राधिकरणों की जवाबदेही तय की जाए। याचिका में भूकंप से संबंधित कानूनों को मजबूत करने, समयबद्ध तरीके से उनके कार्यान्वयन और नीतियों के लागू करने में देरी होने पर सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed