फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Asaduddin Owaisi house vandalisation update accused send to judicial custody

दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, अदालत में किया गया पेश

Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
सार

हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। इनमें से एक को अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि अन्य चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi house vandalisation update accused send to judicial custody
ओवैसी के घर के बाहर की गई तोड़फोड़ - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 24-अशोक रोड, नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। इनमें से एक को अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि अन्य चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को ओवौसी के घर पर किया था हमला
मालूम हो कि हिंदू सेना के इन पांच लोगों ने मंगलवार को ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और इसके बाद घर के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया था। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद नई दिल्ली जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त पांच लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी बंधु के बयानों से नाराज हैं कार्यकर्ता: हिंदू सेना प्रदेश अध्यक्ष
घटना के बाद हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया था कि कार्यकर्ता ओवैसी और उनके भाई के हिंदू विरोधी बयानों से नाराज हैं। सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार हिंदू विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक मामला भी दर्ज किया गया है। कुछ वर्ष पूर्व उनके भाई हिंदू विरोधी बयानों के कारण गिरफ्तार भी हुए थे।

ओवैसी बंधु एक खास धर्म के लोगों को रिझाने के लिए हमेशा हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा था कि हिंदू सेना ओवैसी से आग्रह करती है कि वह अपनी सभाओं में भड़काऊ हिंदू विरोधी बयान देना बंद करें। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। 


ओवैसी ने भाजपा को ठहराया था जिम्मेदार
घर पर हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि, लोगों की इस कट्टरता के लिए भाजपा जिम्मेदार है। अगर एक सांसद के घर पर इस तरह से हमला होता है तो इससे क्या संदेश जाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed