फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kumar doctor of medanta hospital said  Pollution killed more people than COVID Installing smog tower is waste of money

दिल्ली: मेदांता के डॉक्टर बोले- प्रदूषण ने कोरोना से ज्यादा लोगों की ली जान, स्मॉग टावर लगाना पैसे की बर्बादी 

Sun, 07 Nov 2021 03:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

डॉ. अरविंद ने बताया कि स्मॉग टावर लगाना जनता के पैसे की भारी बर्बादी और एक गंभीर गलती है। इसका उपाय वायु को प्रदूषित होने से बचाने में है। 

विज्ञापन
Arvind Kumar doctor of medanta hospital said  Pollution killed more people than COVID Installing smog tower is waste of money
डॉक्टर अरविंद कुमार। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा बेहद खराब हो गई है। लोगों की सांस और आंखों में खुजली की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच आईसीएस मेदांता के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार ने वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 

विज्ञापन




उन्होंने लंग केयर फाउंडेशन में अपने अध्ययन के अनुसार कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक किशोरों में छाती के लक्षण अधिक हैं, 29 प्रतिशत को अस्थमा है, 40 प्रतिशत मोटापे से ग्रसित हैं। बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में हैं और इसके खामियाजा को भुगत रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉ. अरविंद ने बताया कि स्मॉग टावर लगाना जनता के पैसे की भारी बर्बादी और एक गंभीर गलती है। इसका उपाय वायु को प्रदूषित होने से बचाने में है। प्रदूषण ने कोरोना से ज्यादा लोगों की जान ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद् विमलेन्दु झा ने दी दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद करने की सलाह
पर्यावरणविद् विमलेन्दु झा का कहना है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम उत्तर भारत में वर्तमान वायु प्रदूषण संकट की गंभीरता को समझें। यह एक हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने का अभी प्रदूषण में बड़ा योगदान है।




उन्होंने सुझाव दिया है कि वायु प्रदूषण के संकट को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास स्कूलों को बंद करने, वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन जैसे उपाय किए जाने चाहिए। उनका मानना है कि शायद अगले एक हफ्ते के लिए निर्माण गतिविधियों पर रोक लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed