फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal tweeted congratulations on relief Rahul Gandhi got in Modi surname case

Modi Surname: सीएम केजरीवाल ने राहुल गांधी को दी बधाई, मानहानि मामले पर पहली बार बोले- SC के फैसले का स्वागत

Fri, 04 Aug 2023 06:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 06:10 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं

विज्ञापन
Arvind Kejriwal tweeted congratulations on relief Rahul Gandhi got in Modi surname case
राहुल-केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। जिसके बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता उनको बधाई दे रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बधाई दी है। राहुल गांधी को मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिली। कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने से इनकार किया था। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। अभी भी लोगों का भारतीय लोकतंत्र और न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं उन्हें और वायनाड की जनता को बधाई देता हूं। 
विज्ञापन

 


जानें क्या था निचली अदालत का फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि बीती 23 मार्च को निचली अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा दी थी। इसके बाद अगले ही दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता चली गई थी। राहुल की अपना सरकारी घर भी खाली करना पड़ा था। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ दो अप्रैल को राहुल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सात जुलाई को कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया और राहुल की याचिका खारिज कर दी थी।

जानें क्या है मोदी सरनेम टिप्पणी विवाद
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के कोलार में कांग्रेस की एक रैली हुई थी। रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed