फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal said government schools of Punjab will also be brilliant Like Delhi future of 24 lakh children will be golden

अरविंद केजरीवाल बोले: दिल्ली की तरह पंजाब के सरकारी स्कूल भी होंगे शानदार, 24 लाख बच्चों का भविष्य बनाएंगे सुनहरा

Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
सार

वीडियो संदेश में केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर भी तंज कसा है। कहा कि पंजाब में शिक्षा का बहुत बुरा हाल है। पंजाब के सरकारी स्कूलों का बहुत ही बुरा हाल है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said government schools of Punjab will also be brilliant Like Delhi future of 24 lakh children will be golden
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के स्कूलों को दिल्ली की तरह बेहतर करने का दावा किया है। कहा है कि पंजाब के स्कूलों को ठीक कर 24 लाख बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाएंगे। साथ ही दिल्ली का शिक्षा मॉडल इतना बेहतर हुआ है कि 2.50 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की बुरी हालत है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 24 लाख गरीब और एससी भाईचारे के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। पंजाब के अध्यापक बहुत अच्छे हैं, लेकिन वो भी बहुत परेशान हैं। सरकारी स्कूलों को शानदार बनाने के लिए सिर्फ पंजाब के लोगों का साथ चाहिए।
विज्ञापन


वीडियो संदेश में केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर भी तंज कसा है। कहा कि पंजाब में शिक्षा का बहुत बुरा हाल है। पंजाब के सरकारी स्कूलों का बहुत ही बुरा हाल है। सरकारी स्कूलों में बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं होती है, जबकि पंजाब के अध्यापक बहुत ही अच्छे हैं, लेकिन अध्यापक दुखी हैं। कहा कि जरा सोचिए, बदहाल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले इन 24 लाख बच्चों का क्या भविष्य है? पहले पंजाब के सरकारी स्कूलों की तरह दिल्ली के सरकारी स्कूल भी बहुत खराब हुआ करते थे। मेहनत करके दिल्ली के बदहाल स्कूलों को बढ़िया बनाया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने अच्छे हो गए हैं कि इस साल दिल्ली के 2.50 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिए हैं। तो क्या पंजाब के स्कूल भी दिल्ली की तरह बढ़िया होने चाहिए या नहीं होने चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। कहा कि चन्नी साहब कहते हैं कि पंजाब के सरकारी स्कूल पूरे देश के सरकारी स्कूलों से बढ़िया हैं। इन्हें ठीक करने की कोई जरूरत नहीं है। पंजाब के लोगों से पूछा कि क्या आप को लगता है कि पंजाब के सरकारी स्कूल सचमुच देश में सबसे बढ़िया हैं? केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले 75 साल से राजनीतिक पार्टियों ने जानबूझ कर सरकारी स्कूलों को खराब रखा, ताकि गरीब और एससी भाईचारे के लोग आगे न बढ़ सकें। कहा कि मुझे सियासत नहीं आती है। मुझे तो सिर्फ पंजाब के अंदर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 24 लाख बच्चों के भविष्य की फिक्र है। हम इन बच्चों का भविष्य और खराब नहीं होने देंगे। हम सब मिल कर सरकारी स्कूलों को ठीक करेंगे। हम शानदार स्कूल बनाएंगे और इन बच्चों को सुनहरा भविष्य देंगे। इसके लिए सिर्फ आप सबका हमें साथ चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed