फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal on gujarat municipal corporation corporation election results said 125 years old party congress defeated road show on 26 feb

गुजरात में जीत पर बोले केजरीवाल- हार गई 125 साल पुरानी कांग्रेस, 'आप' को मिली मुख्य विपक्षी पार्टी की जिम्मेदारी

Wed, 24 Feb 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 24 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal on gujarat municipal corporation corporation election results said 125 years old party congress defeated road show on 26 feb
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। आप मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को गुजरात का दौरा कर रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने आप के शानदार प्रदर्शन के लिए गुजरात के लोगों और खासकर सूरत का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को हराकर, एक नई पार्टी आप को मुख्य विपक्षी दल के रूप में जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे हर उम्मीदवार ईमानदारी के साथ काम करेंगे। गुजरात के लोगों का शु्क्रिया अदा करने के लिए वे 26 फरवरी को सूरत का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


'ईमानदारी की राजनीति' की शुरुआत
केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात में नई राजनीति की शुरुआत है। यह नई राजनीति 'ईमानदारी की राजनीति' है, जो किए गए कामों पर आधारित है। यह अच्छे स्कूलों, अस्पतालों और सस्ती बिजली की राजनीति है। उन्होंने कहा कि हम गुजरात के लोगों के जीवन को विकसित करने के साथ-साथ गुजरात का विकास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाला चुनाव सिर्फ आप और भाजपा के बीच होगा
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने काम की राजनीति को वोट दिया। गुजरात के लोग भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त थे। गुजरात के लोगों को एक विकल्प चाहिए था और आम आदमी पार्टी के रूप में उनको यह विकल्प मिला है। अब आने वाला चुनाव सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। 

1995 के बाद पहली बार सूरत में कांग्रेस का खाता नहीं खुला 
कांग्रेस का 1995 के बाद पहली बार सूरत में अपना खाता भी नहीं खुला। 2015 के चुनावों में कांग्रेस ने 116 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम चुनाव में 27 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने 120 में से 93 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस और अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल सका। इससे आप मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में सामने आई है। 

आप बन रही गुजरात के लोगों की उम्मीद
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के सभी शहरों में लोग आप पर भरोसा जता रहे हैं। भाजपा के गढ़ सूरत में पार्टी दूसरे नंबर पर है। लोग अब परिवर्तन चाह रहे हैं और वो आम आदमी पार्टी के रूप में देख रहे हैं। सिसोदिया के मुताबिक, अभी तक गुजरात में जो सेटिंग की राजनीति थी, उसका अंत हो गया। भाजपा के प्रति लोगों में गुस्सा है और आम आदमी पार्टी उनकी एक उम्मीद बन गई है।

परिणाम के कई सियासी मायने भी निकाले जाएंगे
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात के अंदर जो परिणाम आए हैं, इनके कई सियासी मायने भी निकाले जाएंगे। प्रधानमंत्री का विकास मॉडल कहलाने वाला गुजरात, जहां पर पिछले 25 सालों से सूरत नगर निगम में और गुजरात में भाजपा की सरकार है, वहां पर आज लोग अगर भाजपा को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह मौका कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी को दिया जा रहा है। 


सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, गुजरात दो पार्टियों का राज्य है। आज के नतीजों से जाहिर होता है कि प्रदेश में भाजपा और आम आदमी पार्टी है। वहां तीसरी कोई पार्टी नहीं है। कांग्रेस अब खत्म हो रही है। जब तक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तब तक भाजपा की सरकारें बनती रहेंगी। क्योंकि कांग्रेस भाजपा का ऑक्सीजन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed