फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind Kejriwal handed over a check of 10 lakhs to wife of Amit Damia who lost his life in course of covid duty

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने कोविड ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले डॉ. अमित दामिया की पत्नी को सौंपा 10 लाख का चेक 

Tue, 14 Sep 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 10:52 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी कोरोना योद्धाओं के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। हमें स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह की सेवा पर बहुत गर्व है।

विज्ञापन
arvind Kejriwal handed over a check of 10 lakhs to wife of Amit Damia who lost his life in course of covid duty
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिवार की आर्थिक सहायता की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को डॉ. अमित सिंह दामिया की पत्नी को दस लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी कोरोना योद्धाओं के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। हमें स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह की सेवा पर बहुत गर्व है। हम उनकी जिंदगी वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन उम्मीद है कि इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार को थोड़ी मदद मिल जाएगी। 
विज्ञापन


स्वर्गीय डॉ. अमित सिंह दामिया स्वामी विवेकानंद अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में अनुबंध के आधार पर वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में तैनात थे। वह कोरोना की ड्यूटी पर थे और इस दौरान ही उन्हें 13 मई 2021 को दिल का दौरान पड़ा था। उन्हें हरियाणा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोरोना काल के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे थे और पूरी लगन के साथ कोरोना मरीजों की सेवा की। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और एक बच्चा है। परिवार किराए के मकान में रहता है। उनकी पत्नी मनमीत अलंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पारिवारिक स्थिति को देखते मामले का संज्ञान लिया और आर्थिक मदद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed