फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal claims that he will get facilities available to ministers of government, they will also get common people

लीगल सेल के कार्यक्रम में केजरीवाल का दावा: जो सुविधा मिलती मंत्रियों को, वही आम लोगों को दिलवाएंगे

Thu, 25 Nov 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Nov 2021 12:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक-एक मंत्री की चार-चार हजार यूनिट बिजली फ्री होती है, उनको चार हजार यूनिट बिजली मिल जाए, तो वह फ्री बिजली नहीं है, दिल्ली के लोगों के 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी, तो इसे 'फ्री बिजली' कहा जाता है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal claims that he will get facilities available to ministers of government, they will also get common people
लीगल सेल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि सरकार के मंत्रियों को जो सुविधाएं मिलती हैं, उसे वह आम लोगों को भी दिलवाएंगे। मंत्रियों को फ्री इलाज मिलता है, तब विपक्षी पार्टियों को कोई तकलीफ नहीं होती, लेकिन हम जनता को फ्री इलाज दे रहे, तो उनको तकलीफ होती है। 
विज्ञापन


एक-एक मंत्री की चार-चार हजार यूनिट बिजली फ्री होती है, उनको चार हजार यूनिट बिजली मिल जाए, तो वह फ्री बिजली नहीं है, दिल्ली के लोगों के 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी, तो इसे 'फ्री बिजली' कहा जाता है। अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित शाह ऑडिटोरियम में आप लीगल सेल की ओर से आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, विरोधी पार्टी वाले कहते हैं, पैसा कहां से आएगा? जो सारे मंत्री और अधिकारी मिलकर पैसा लूटा करते थे, दिल्ली में वह लूट अब बंद हो गई है। वो सारा पैसा जो सरकार का चोरी हो जाता था, वो पैसा आप की सरकार ने जनता में बांटना चालू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जो पैसा स्वीस बैंकों में जाता था, मंत्रियों के दो-दो फ्लैट खरीद हो जाते थे। उसकी जगह हम आपका मेडिकल इंश्योरेंस करा दिया और आपकी बिजली फ्री कर दी। पैसा वहां से आ रहा है, जो यह सारे मंत्री और अधिकारी मिल कर लूटा करते थे। उस पैसे की लूट हम लोगों ने बंद कर दी। केजरीवाल ने बताया कि सरकार में पैसा बहुत है, लेकिन इन लोगों ने जनता को बेवकूफ बना रखा है कि पैसा नहीं है।
 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने 18 दिसंबर 2018 को सभी वकीलों को लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस की स्कीम पास की थी, तब दुनिया में किसी को पता नहीं था कि कोरोना आएगा। कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले 122 वकीलों के परिवारों को लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत 12.25 करोड़ रुपए दिए गए। 

कोरोना के समय 1220 वकीलों ने मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम का फायदा उठाया है, इसके लिए 7.25 करोड़ रुपए जारी किए गए। केजरीवाल ने कहा कि स्कीम शुरू करते वक्त विरोधी कहते हैं कि वकीलों के लिए क्यों कर रहे हो? लेकिन उनको पता नहीं है कि एक आम वकील क्या होता है? एक आम वकील किस तरह से बड़ी मुश्किलों के साथ अपने घर का गुजारा करता है।

2013-14 में शुरू हुई थी आप लीगल सेल
पुराने दिनों की याद करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013-14 में कौशाम्बी के एक छोटे से कमरे में आप लीगल टीम की शुरूआत हुई थी। आज इतना बड़ा परिवार बन गया है। केजरीवाल ने चुटकी ली कि मुख्यमंत्री तो इतने उबाउ होते जा रहे हैं कि उनको आज कोई सुनने नहीं आ रहा है। जबकि यहां इतनी संख्या में लोग आए। इसका सीधा मतलब है कि मुझसे कुछ न कुछ तो कनेक्शन है। जो इतने सारे वकील साथियों को खींच कर लाई है। 

वकील समुदाय जिसके साथ रहा है, उसको आज तक कोई नहीं हरा पाया

कार्यक्रम में मौजूद कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि देश में वकीलों के वेलफेयर के लिए आज तक किसी भी राज्य और केंद्र सरकार वेलफेयर स्कीम लांच नहीं कर पाई। उन्होंने वादे तो जरूरत किए, लेकिन लागू कभी नहीं कर पाए। कोविड के दौरान काफी वकीलों की भी जान दी। अभी तक हम 122 वकीलों को इस स्कीम का लाभ दे चुके हैं। 1200 से अधिक वकीलों को हेल्थ इंश्योरेंस का पैसा जारी कर चुके हैं। 

मेरी ख्वाहिश है कि जिस तरह यह संगठन दिल्ली में उभर रहा है, उसी तरह पूरे देश के सभी राज्य में जिला कोर्ट और तहसील में हमारा वकीलों का संगठन बने। वकील समुदाय जिसके साथ रहा है, उसको आज तक कोई नहीं हरा पाया। चाहे वह आजादी की लड़ाई हो, चाहे वह बाबा साहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई हो, वकील जिसके साथ है, उसको कोई नहीं हरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed