{"_id":"617847f03371a12bf92c2b7a","slug":"arrested-for-duping-pharma-companies-in-the-name-of-herbal-oil-ashram-news-noi6126283176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मा कंपनियों को हर्बल ऑयल के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मा कंपनियों को हर्बल ऑयल के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पश्चिम जिले की साइबर सेल ने फर्जी कंपनी बनाकर देश की कई फार्मा कंपनियों को हर्बल ऑयल के कारोबार के नाम पर ठगने वाले गौतमबुद्ध नगर के इमलियाका गांव निवासी सोनू नागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक स्मार्ट फोन, कंपनी के फर्जी दस्तावेज और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि अब तक वह विभिन्न कंपनियों के 1.34 करोडं रुपये हड़प चुका है।
जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि कई फार्मा कंपनियों की ओर से 16 सितंबर 2021 को तिलक नगर थाने में शिकायत दी गई थी। इसमें कहा गया था कि खुद को नामी अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताने का दावा करने वाले सोनू नागर ने उनसे ईमेल और व्हाट्स एप कॉल कर संपर्क किया। उसने कहा कि वह अपने हर्बल ऑयल कारोबार का विस्तार करना चाहता है। उसने कम दाम में हर्बल ऑयल देने की पेशकश की। कंपनियों को झांसे में लेने के बाद उसने विभिन्न तरीके से ऑयल व अन्य चीजें मुहैया कराने के नाम पर 45 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने रुपये देने वालों के नंबर ब्लॉक कर दिए।
पुलिस ने बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेज की जांच के बाद सोमवार को सोनू नागर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी उसे लगातार तलाश रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के अन्य ठगों की तलाश की जा रही है।