{"_id":"602d4ae88ebc3ee9383224e7","slug":"apply-for-nursery-admission-from-today-ashram-news-noi5662569146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिले के लिए आज से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिले के लिए आज से करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 1700 निजी स्कूलों में करीब दो लाख सीटों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पत्र भरने की खिड़की खुलेगी। अभिभावक 4 मार्च तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके आधार पर स्कूल 20 मार्च को पहली मेरिट सूची जारी करेंगे।
शिक्षा निदेशालय के दाखिला कार्यक्रम के तहत इस बार निजी स्कूल प्रारंभिक तौर पर दो सूची ही जारी करेंगे। पहली सूची 20 मार्च को जारी होगी। पहली सूची में नाम आने के आधार पर 24 मार्च तक अभिभावकों को दाखिला करवाने का समय मिलेगा, जबकि दूसरी सूची 25 मार्च को आएगी। मेरिट सूची जारी करने के साथ स्कूलों को यह बताना होगा कि उन्होंने जिन छात्रों को मेरिट में जगह दी है, उसमें किस प्वाइंट के कितने अंक दिए गए हैं। इस सूची के आधार पर दाखिले के बाद अगर सीटें खाली बचती हैं, तो स्कूल फिर एक और सूची जारी कर सकते हैं, जोकि 27 मार्च को जारी होगी।
प्री प्राइमरी कक्षाओं की सीटें कम नहीं होंगी
कोरोना संक्रमण से बचाव के कारण फिलहाल स्कूल बंद हैं। इसी के चलते नर्सरी दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। ऐसे में स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं की सीटें खुली दाखिला प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से भरी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने नया नियम तैयार किया है। इसमें निजी स्कूलों को इस सत्र में भी प्री प्राइमरी कक्षा की उतनी ही सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित करने होंगे, जोकि पिछले तीन सत्र में सीटें भरी गई हैं।
विज्ञापन
आयु सीमा का नियम भी होगा लागू
नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में आयु सीमा का नियम लागू होगा। इसके तहत 31 मार्च 2021 के आधार पर बच्चे की आयु की गणना होगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने अपनी गाइडलाइन में इसकी जानकारी दी है। आयु सीमा के लिए तैयार फॉर्मूले के मुताबिक, 3 साल से अधिक व 4 साल से कम उम्र के बच्चे को नर्सरी, 4 से अधिक व 5 साल से कम उम्र के बच्चे को केजी और 5 साल से अधिक व 6 साल से कम उम्र के बच्चे को पहली कक्षा में प्रवेश दिया जा सकेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
18 फरवरी को दाखिले के लिए आवेदन खिड़की खुल जाएगी।
4 मार्च तक अभिभावक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
9 मार्च को दाखिला के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की सूची स्कूल वेवसाइट पर अपलोड करेंगे।
15 मार्च को दाखिला मानदंड के आधार पर आवेदन करने वाले बच्चों को मिले अंकों के साथ स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन सूची जारी करेंगे।
20 मार्च को स्कूल दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची जारी करेंगे।
22 व 23 मार्च को अभिभावक पहली सूची को लेकर शिक्षा निदेशालय से शिकायत को लेकर अपील कर सकेंगे।
25 मार्च को स्कूलों को दूसरी सूची जारी करनी होगी।
27 मार्च को सीटें खाली रहने पर स्कूल प्रबंधन तीसरी सूची जारी कर सकते हैं।
30 मार्च को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदु
स्कूल फॉर्म के लिए केवल 25 रुपये वसूलेंगे।
स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है। स्कूल अभिभावकों से कैपिटेशन फीस या डोनेशन नहीं वसूल सकते।
ड्रॉ के लिए बच्चे की नाम की स्लिप अभिभावकों को दिखाकर बॉक्स में डालनी होगी।
आवास पते के रूप में यह दस्तावेज होंगे मान्य
-अभिभावक के नाम का राशन कार्ड।
बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमोसाइल प्रमाणपत्र।
अभिभावक का वोटर आईकार्ड।
बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट।
माता या पिता के नाम का आधार कार्ड।