{"_id":"6842f41edb2c751c86067348","slug":"application-process-for-admission-to-undergraduate-courses-in-du-may-begin-by-mid-june-ashram-news-c-340-1-del1011-92943-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में स्नातक में दाखिले के लिए जून के मध्य तक शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में स्नातक में दाखिले के लिए जून के मध्य तक शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन
डीयू : स्नातक में दाखिले के लिए जून के मध्य तक शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया
-दो चरण होगी, दाखिले के लिए कॉमन सीट आवंटन सिस्टम पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा
-पहले चरण में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण और बारहवीं कक्षा के अंकों को भरना है
-दूसरे में चरण एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद शुरू किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक पाठ्यक्रम (यूजी) में दाखिले के लिए हो रहा इंतजार जून के मध्य तक समाप्त हो सकता है। दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया (पहला चरण) जून के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। एनटीए की ओर से सीयूईटी परीक्षाएं संपन्न होने के बाद डीयू ने स्नातक के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि सीट आवंटन करने के लिए डीयू को सीयूईटी यूजी के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।
डीयू के 69 कॉलेजों में करीब 79 स्नातक प्रोग्राम की 85 हजार से अधिक सीटों पर जून के मध्य तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दाखिले से जुड़े अधिकारी के अनुसार अगले सप्ताह के अंत तक यूजी दाखिला पोर्टल कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीएसएएस) को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है, यदि कुछ तकनीकी दिक्कत आई तो जून के तीसरे सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा। पॉर्टल लॉन्च के बाद दाखिले के पहले चरण की शुरुआत कर दी जाएगी।
पहले चरण के तहत उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को भरना है। सीएसएएस पंजीकरण प्रक्रिया में सीयूईटी यूजी की आवेदन संख्या को अनिवार्य रूप से भरना होगा। इससे डीयू पोर्टल पर उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, सीयूईटी यूजी पोर्टल पर अपलोड की गई फोटो स्वत: अपलोड हो जाएगी। इसमें छात्रों को एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी देना होगा। दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए छात्रों को अपने सीएसएएस डैशबोर्ड पर लॉग इन करना होगा और वरीयता भरने का कार्य पूरा करना होगा।