फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   app candidates for mcd mayor and deputy mayor submit nominations

Delhi: एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आप उम्मीदवारों ने किया नामांकन, छह नामों में से इनका चयन

Mon, 26 Dec 2022 02:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में कई नाम राजनीतिक मामलों की समिति के सामने आए थे। बैठक के बाद शुक्रवार को समिति ने दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर सहित विभिन्न पदों के लिए छह नामों को शार्ट लिस्ट किया था। 

विज्ञापन
app candidates for mcd mayor and deputy mayor submit nominations
शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए सोमवार को आम उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मेयर पद के लिए शैली औबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया है। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से दी गई है। नामांकन के दौरान पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान भी मौजूद थे।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में कई नाम राजनीतिक मामलों की समिति के सामने आए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई थी। समिति ने दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर सहित विभिन्न पदों के लिए छह नामों को शार्ट लिस्ट किया था। इसमें शैली ओबेरॉय का नाम मेयर पद के लिए सबसे शीर्ष पर था। 
विज्ञापन

 
शैली ओबेरॉय पटेल नगर से पार्षद चुनी गईं हैं। इसके अलावा मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नामांकन की आखिरी तारीख
मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। केवल आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर, डिप्टी मेयर और चार स्थायी समितियों के सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। आखिरी दिन नामांकन पत्र भरे जाने की उम्मीद की जा रही है। 


फार्म-एक और फार्म-दो भरेंगे प्रत्याशी
मेयर, डिप्टी मेयर के नामांकन के लिए फार्म-एक और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य पद के लिए फार्म-दो भरने के बाद निगम सचिव के समक्ष जमा करना है। एक प्रत्याशी केे लिए एक प्रस्तावक भी जरूरी है। एक व्यक्ति केवल एक प्रत्याशी का प्रस्तावक बन सकता है। यदि वह किसी दूसरे प्रत्याशी का भी प्रस्तावक बनता है तो बाद में नामांकन भरने वाले प्रत्याशी का फार्म रद्द मान लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed