फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Angry over the death of infant, family members beat up the doctors

नवजात की मौत से भड़के परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा

Thu, 14 Oct 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Angry over the death of infant, family members beat up the doctors
नई दिल्ली। सुभाष प्लेस इलाके में बुधवार रात नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने पीतमपुरा स्थित कुबेर अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों ने मारपीट की। परिजन डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप लगा रहे थे। अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डॉक्टर की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि रानी बाग निवासी साक्षी शर्मा गर्भवती थी। वह 12 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी। अगले दिन डॉक्टरों ने साक्षी का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने मरा हुआ बच्चा पैदा होने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजन गुस्से में आ गए। डॉक्टरों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि उसके बाद साक्षी के परिवार वाले डॉक्टरों से हाथापाई और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

उधर अस्पताल की ओर से डॉ. कांति शमसुखा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें मरीज के परिजनों पर दुर्व्यवहार करने, डॉक्टरों के साथ हाथापाई करने और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। तीन डॉक्टरों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed