फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Amritpex 2023: You can buy and sell old coins and paper notes

Amritpex 2023 : खरीद व बेच सकते हैं दुनियाभर के पुराने सिक्के और कागजी नोट, आज होगा कवि सम्मेलन

Mon, 13 Feb 2023 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 03:44 AM IST
विज्ञापन
Amritpex 2023: You can buy and sell old coins and paper notes
अमृतपेक्स... - फोटो : अमर उजाला

प्रगति मैदान में चल रहे अमृतपेक्स में दुनियाभर के पुराने सिक्के और कागजी नोट खरीदे व बेचे जा सकते हैं। 1838 में निर्मित मॉन्ट्रियल का प्राचीन सिक्का साउ, 1898 में निर्मित ओमान का आना जैसे 500 से ज्यादा सिक्के उपलब्ध हैं। कोची के जोसफ सिक्के और करेंसी के साथ प्रगति मैदान में चल रही डाक टिकट प्रदर्शनी में आए हैं। देश के विभिन्न राजवंशों के सोने-चांदी के सिक्के भी इनके पास हैं। 

विज्ञापन


प्रगति मैदान के हॉल पांच में डाक टिकट की प्रदर्शनी के साथ-साथ नेत्रहीनों को पढ़ने लिखने की काबिलियत देने वाले लुई ब्रेल की दूसरी जन्मशती भी मनाई जा रही है। खास सेंसोरियल जोन में ब्रेल पत्रों की प्रदर्शनी को देखा जा सकता है। इसके अलावा आजादी के अनसंग हीरोज और हर घर तिरंगा अभियान की हाईलाइट भी यहां देखी जा सकती है। इसके लिए अलग डिस्प्ले टैब लगाया है। यहां देश के किसी भी जिले के क्रांतिकारी की पूरी जानकारी खोजी जा सकती है। यह जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। 
विज्ञापन


सिक्के व हजारों नोट जुटाए
जोसफ के पास 1838 में निर्मित मॉन्ट्रियल का प्राचीन सिक्का एक साउ, 1898 में निर्मित ओमान का चार आना, 1909 में बने अमेरिकी 5 सेंट, 1895 में बने ग्रीस के 20 लेप्टा, 1870 में स्पेन में बने 10 सेंटिमेस जैसे करीब 500 सिक्के हैं। जोसफ ने बताया कि वह बचपन से इन सिक्कों को इकट्ठा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी शक्ति पर जारी किए डाक टिकट
अमृतपेक्स के दूसरे दिन रविवार को इंडिया पोस्ट ने नारी शक्ति और दुल्हन की वेशभूषा वाले डाक टिकट जारी किए गए। विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा और एनएसडी के कलाकारों ने पोस्ट ऑफिस पर आधारित एक नाटक का मंचन किया। भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानेमाने कलाकार सुजात हुसैन खान ने शाम को सितार वादन किया। 13 फरवरी को यहां कवि सम्मेलन होगा। इसमें पद्मश्री डॉ अशोक चक्रधर, कुंवर रणजीत सिंह चौहान, खुशबीर सिंह साद और मदन मोहन दानिश जैसे कवि व शायर शामिल होंगे। इसके बाद पीयूष मिश्रा अपने बैंड बल्लीमारान के साथ प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed