{"_id":"61c653a51b5905738d4efc26","slug":"amit-shah-will-dedicate-bharat-darshan-park-to-the-public-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आज भारत दर्शन पार्क जनता को समर्पित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आज भारत दर्शन पार्क जनता को समर्पित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
Sat, 25 Dec 2021 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:41 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम 5 बजे करेंगे उद्घाटन। दक्षिणी निगम ने वेस्ट टू वेल्थ अवधारणा पर दिल्ली को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल विकसित करके दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
बाहरी रिंग रोड पर पंजाबी बाग में दक्षिणी निगम का महत्वाकांक्षी भारत दर्शन पार्क बनकर तैयार है। आज शाम पांच बजे गृहमंत्री अमित शाह इसे जनता को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। साथ में दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान समेत निगम के अधिकारी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
दक्षिणी निगम ने वेस्ट टू वेल्थ अवधारणा पर दिल्ली को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल विकसित करके दिया है। इससे पहले वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया है, जो देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहा है। सूर्यान ने कहा कि नवनिर्मित भारत दर्शन पार्क निगम के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विविधता में एकता
भारत दर्शन पार्क की थीम ‘विविधता में एकता’ है, जहां भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को एक स्थान पर बनाया गया है। पंजाबी बाग में 8.5 एकड़ में बने भारत दर्शन पार्क में कुतुब मीनार, ताजमहल, चार मीनार, गेट वे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा स्मारक, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, हंपी, विक्टोरिया मेमोरियल, सांची स्तूप, गोल गुंबद, अजंता-ऐलोरा की गुफाएं, हवा महल इत्यादि बनाए गए हैं। इन्हें निगम स्टोर में बेकार पड़े कबाड़ जैसे पुराने वाहन, पंखे, लोहे की छड़ें, नट बोल्ट इत्यादि से बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर चार धाम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन