{"_id":"617fe69ec371dd6e56358411","slug":"ambedkar-nagar-police-arrested-eight-gamblers-recovered-80-thousand-rupees-and-a-pack-of-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आंबेडकर नगर पुलिस ने आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व ताश की गड्डी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आंबेडकर नगर पुलिस ने आठ जुआरियों को किया गिरफ्तार, 80 हजार रुपये व ताश की गड्डी बरामद
Mon, 01 Nov 2021 06:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:37 PM IST
सार
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार आंबेडकर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि ब्लॉक-20, दक्षिणपुरी में जुआ खेला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 80 हजार रुपये और ताश की दो गड्डियां बरामद किए गए हैं। आरोपी काफी समय से जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर के अनुसार आंबेडकर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि ब्लॉक-20, दक्षिणपुरी में जुआ खेला जा रहा है। इंस्पेक्टर विनय कुमार व एसआई राहुल पंवार की टीम ने ब्लॉक-20, दक्षिणपुरी में घेराबंदी कर आठ जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान सुमित (25), आखिल (28), हनी (27), अभिमंयु (26), आजाद (26), आकाश (27), अनिल और जितेंद्र (36) के रूप में हुई है। सभी आरोपी दक्षिणपुरी के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन