{"_id":"6afc832a1532da363205f15b","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-senior-resident-recruitment-examination-committee-formed-to-conduct-an-inquiry-ashram-news-c-340-1-del1011-163719-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सीनियर रेजिडेंट भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सीनियर रेजिडेंट भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
अस्पताल में 1 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जो शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अस्पताल में 1 नवंबर को 26 विशेषज्ञता विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 575 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी। हालांकि, परिणाम घोषित होने के बाद 6 नवंबर को ऑर्थोपेडिक्स विभाग की परीक्षा में शामिल कुछ उम्मीदवारों की ओर से गुमनाम शिकायत मिली।
शिकायतकर्ताओं ने परीक्षा में अनियमितताओं की आशंका जताते हुए विजिलेंस जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी के कुछ टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों से संबंध हो सकते हैं। इसके अलावा, कुछ उम्मीदवारों के असामान्य रूप से अधिक अंक आने और परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ प्रश्नों पर चर्चा होने का भी दावा किया गया है। शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि टॉप रैंक हासिल करने वाले सभी उम्मीदवार एक ही ऑर्थोपेडिक्स यूनिट से संबंधित हैं। उम्मीदवारों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक अंतिम परिणाम और इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की जाए। शिकायतकर्ताओं ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध भी किया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन जांच समिति गठित कर दी है।