दिल्ली: संसद का घेराव और खालिस्तानी झंडा फहराने की साजिश, अलर्ट पर पुलिस-खुफिया एजेंसियां
सिख फॉर जस्टिस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लोगों को भड़काते हुए संसद का घेराव करने की बात कही गई है। साथ ही खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील भी की गई। इसे देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख फॉर जस्टिस संगठन द्वारा किसानों से संसद का घेराव करने और खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील करते हुए एक ऑनलाइन वीडियो जारी करने के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने खुफिया एजेंसियों द्वारा सतर्क रहने के लिए कहा है।
Delhi | Intelligence agencies have sounded an alert after Sikhs for Justice released an online video appealing to farmers to gherao Parliament & hoist the 'Khalistani' flag there today.Delhi Police & other agencies asked to remain alert and vigilant by the Intelligence agencies.
— ANI (@ANI) November 29, 2021विज्ञापन
सिरसा में किसान आंदोलन के तहत संसद तक ट्रैक्टर यात्रा को लेकर शनिवार को फोन कॉल भी आई। इसमें ट्रैक्टर लेकर संसद कूच का आह्वान किया गया। साथ ही खालिस्तान का झंडा लेकर जाने की बात कही गई। कॉल के दौरान कहा गया कि सिख फॉर जस्टिस इसके लिए सवा लाख डॉलर देगा।
शनिवार को लोगों के मोबाइल पर कॉल आई। इसमें 29 नवंबर को ट्रैक्टर लेकर संसद कूच का आह्वान किया गया। खास तौर पर पंजाब के किसानों और युवाओ को पंजाबी में संबोधित करते हुए कहा जा गया कि खालिस्तान का केसरी झंडा लेकर चढ़ जाओ। इस पर सिख फॉर जस्टिस सवा लाख डॉलर देगा।