{"_id":"61e87a5b2c00ba715d039b9e","slug":"aler-water-will-not-come-in-many-areas-of-south-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert : दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में आज नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert : दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में आज नहीं आएगा पानी
Thu, 20 Jan 2022 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:23 AM IST
सार
दरअसल, जेबी टीटो मार्ग पर 900 एमएम की दक्षिणपुरी मुख्य पाइप लाइन लीक हो गई है। इस कारण यहां पर बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल, जेबी टीटो मार्ग पर 900 एमएम की दक्षिणपुरी मुख्य पाइप लाइन लीक हो गई है। इस कारण यहां पर बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, दक्षिणपुरी मुख्य पाइप लाइन की बृहस्पतिवार को मरम्मत की जाएगी। इस कारण मदनगीर गांव, मदनगीर पीएच-एक व दो, दक्षिणपुरी मेन,दक्षिणपुरी एक्सटेंशन, आरपीएस फ्लैट्स, डीडीए फ्लैट्स मदनगीर, पुष्प विहार, शेखसराय फेज-दो और आंबेडकर नगर और इनके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों में पेयजल की किल्लत होने पर टैंकर भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन