{"_id":"695085f1e4cfedb9210aa6b7","slug":"air-quality-index-recorded-more-than-four-hundred-in-many-areas-of-delhi-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमघोटू हवा का कहर: दिल्ली में कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार...धुंध की मोटी परत से ढका शहर, सांस लेना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमघोटू हवा का कहर: दिल्ली में कई इलाकों का एक्यूआई 400 पार...धुंध की मोटी परत से ढका शहर, सांस लेना मुश्किल
Sun, 28 Dec 2025 06:51 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:51 AM IST
सार
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा बेहद खराब बनी हुई है। रविवार सुबह धुंध और कोहरे से दृश्यता कम रही। कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में कम हुआ प्रदूषण का स्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी रही। रविवार सुबह राजधानी में धुंध और कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके के आसपास जहरीली धुंध की परत छाई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 415, द्वारका में 404, आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में 321, आईटीओ में 403 और विवेक विहार इलाके में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।
विज्ञापन