फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air quality in the capital Delhi was rated as good

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में की गई दर्ज 

Tue, 01 Sep 2020 07:47 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Air quality in the capital Delhi was rated as good
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई और विशेषज्ञ इसके पीछे की वजह हवा की अनुकूल स्थित और पिछले महीने हुई अच्छी बारिश बता रहे हैं। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 48 दर्ज की गई। वायु सूचकांक 0-50 के बीच सुरक्षित माना जाता है। इसके बाद 51-100 संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401-500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। 

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता को 500 से ऊपर न केवल गंभीर वाला बल्कि आपात स्थिति वाला माना जाता है। सोमवार को हवा की गुणवत्ता का औसत स्तर 24 घंटे में 41 रहा और यह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 2015 से दर्ज किए जा रहे गुणवत्ता रिकॉर्ड में अब तक का सबसे कम है। इस साल वायु गुणवत्ता के अच्छी श्रेणी में होने का यह पांचवां दिन है। वायु गुणवत्ता 28 मार्च, 13 अगस्त, 20 अगस्त और 24 अगस्त को क्रमश: 45, 50, 50 और 45 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
वायु गुणवत्ता सूचकांक अगस्त महीने में ज्यादातर दिन 50 से 70 के बीच बना रहा। सीपीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के पीछे की वजह अनुकूल मौसम, हवा की अच्छी गति और बारिश के साथ-साथ कोविड-19 महामारी की वजह से लागू प्रतिबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed