फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS to Safdarjung: Drone will deliver cornea, then the stalled plan is being started

एम्स से सफदरजंग : ड्रोन पहुंचाएगा कॉर्निया, फिर शुरू की जा रही है रुकी हुई योजना 

Fri, 10 Sep 2021 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 05:25 AM IST
सार

आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल ने बताया कि ड्रोन को तैयार करने के बाद यदि एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बीच उड़ान सफल रही तो आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को भी एम्स से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
AIIMS to Safdarjung: Drone will deliver cornea, then the stalled plan is being started
drone - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ साल से अटकी कॉर्निया प्रत्यारोपण में ड्रोन के इस्तेमाल की योजना एक बार फिर शुरू की जा रही है। इसमें सबसे पहले एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बीच कनेक्टिविटी जांची जाएगी। इसके लिए दिल्ली एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्रविज्ञान संस्थान (आरपी सेंटर) ने आईआईटी विशेषज्ञों के साथ मिलकर कार्य शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल ने बताया कि ड्रोन को तैयार करने के बाद यदि एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बीच उड़ान सफल रही तो आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को भी एम्स से जोड़ा जाएगा। हालांकि इन अस्पतालों के बीच संसद और राष्ट्रपति भवन भी है। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रेसीडेंट इस्टेट इत्यादि से अनुमति लेने में भी समय लग सकता है।
विज्ञापन


डॉ. तितियाल ने बताया कि अभी तक कॉर्निया यातायात के लिए ग्रीन कॉरिडोर की मदद लेनी पड़ती है। इसमें स्थानीय प्रशासन से लेकर अस्पताल और कॉर्निया निकालने तक कई जगहों पर प्रक्त्रिस्या में समय लगता है। ड्रोन के इस्तेमाल से इन दिक्कतों से बचा जा सकता है।  कोरोना महामारी आने के बाद से कॉर्निया प्रत्यारोपण में करीब 80 फीसदी कमी दर्ज की गई है। हालांकि सरकार हर साल एक लाख से भी अधिक दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed