फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS selected as WHO's network centre

Delhi News: एम्स को चुना गया डब्ल्यूएचओ का नेटवर्क सेंटर

Thu, 13 Nov 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
AIIMS selected as WHO's network centre
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भविष्य की महामारियों से लड़ने के लिए एक वैश्विक नेटवर्क बनाया है। इसमें पूरे देश से नई दिल्ली के एम्स को चुना गया है। यह केंद्र प्रोफेसर डॉ. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में काम करेगा। यूनिटी स्टडी प्रोटोकॉल नाम की योजना से महामारी के समय तेजी से डेटा इकट्ठा किया जाएगा। इससे सही नीतियां बनाई जा सकेंगी। मिश्रा ने बताया, कोविड-19 ने दिखाया कि ऐसे प्रोटोकॉल बहुत उपयोगी हैं। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में सिर्फ पांच जगहें चुनी गईं, जिनमें से एम्स एक है। यह गैर-महामारी समय में भी जन स्वास्थ्य और ट्रेनिंग में मदद करेगा। ऐसे में बृहस्पतिवार को केंद्र का उद्घाटन हुआ है। इस दौरान डब्ल्यूएचओ की भारत प्रतिनिधि पेडेन मुख्य अतिथि रहीं, जिनका स्वागत एफिकॉन के अध्यक्ष डॉ. उमेश कपिल ने किया। वहीं, डॉ. पुनीत ने प्रोजेक्ट बताया, जिस पर डीन डॉ. के. के. वर्मा ने खुशी जताई। इस दौरान एम्स के कई डॉक्टर और टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed