फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS security guards again caught brokers were taking sampling on pretext of giving early reports to patients

दिल्ली: एम्स के सुरक्षा गार्डों ने फिर पकड़े 'दलाल', मरीजों को जल्दी रिपोर्ट देने का झांसा देकर ले रहे थे सैंपलिंग 

Tue, 28 Dec 2021 10:38 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 10:38 PM IST
सार

एम्स प्रबंधन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा गार्डों ने दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ फंक्शनल इमेजिंग के फील्ड ब्वॉय जितेंद्र और अमायरा डायग्नोस्टिक के मार्केटिंग मैनेजर राहुल पाठक को रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
AIIMS security guards again caught brokers were taking sampling on pretext of giving early reports to patients
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली एम्स के सुरक्षा गार्डों ने एक बार फिर दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को सुरक्षा गार्डों ने एम्स परिसर में दो दलालों को रंगेहाथों पकड़ा। इनके पास भारी संख्या में बिजनेस कार्ड और मरीजों की जांच रिपोर्ट भी पाई गईं। अलग अलग लैब के यह दोनों प्रतिनिधि अस्पताल परिसर में घूमते हुए मरीजों को जल्दी रिपोर्ट देने का झांसा देते हुए सैंपलिंग ले रहे थे।

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा गार्डों ने दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ फंक्शनल इमेजिंग के फील्ड ब्वॉय जितेंद्र और अमायरा डायग्नोस्टिक के मार्केटिंग मैनेजर राहुल पाठक को रंगे हाथ पकड़ा है। राहुल के पास करीब 26 बिजनेस कार्ड बरामद हुए हैं। जबकि जितेंद्र के पास चार मरीजों की पैट स्कैन रिपोर्ट भी मिली हैं। एम्स ने इन दोनों को पुलिस के हवाले करते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एम्स में पिछले दो महीने से बाहरी दलालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इससे पहले भी कई लोगों को प्रबंधन के अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा है। एम्स परिसर में मरीजों से हजारों रुपये लेकर यह बाहरी लैब में जांच करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि यह दोनों ही सीएन टावर और कैंसर विभाग के आसपास मौजूद मरीजों के बीच घूम रहे थे। जितेंद्र मरीजों को सस्ती जांच का ऑफर देते हुए पैट स्कैन कराने के लिए तैयार करता था और फिर एम्स से कुछ ही मीटर दूर लैब में जाकर उनकी जांच करवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed