फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS on the way to Medical University

दिल्ली : मेडिकल यूनिवर्सिटी की राह पर एम्स, एलजी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

Thu, 03 Feb 2022 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:20 AM IST
सार

डीडीए से लेकर वन विभाग तक को अनापत्ति प्रमाण पत्र में देरी न करने के लिए कहा। एलजी ने एम्स प्रबंधन को परियोजना के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
AIIMS on the way to Medical University
परियोजना का मास्टरप्लान... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंबे समय से कागजों में बंद मेडिकल यूनिवर्सिटी की राह पर अब दिल्ली एम्स आगे बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एम्स के मास्टर प्लान को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर कहा है कि इस परियोजना में देरी नहीं होनी चाहिए। नीति आयोग के सीईओ, डीडीए के उपाध्यक्ष और एम्स निदेशक के साथ साथ अलग अलग विभागों के साथ हुई बैठक में एलजी ने एम्स प्रबंधन को परियोजना के सफल होने को लेकर शुभकामना भी दी। बैठक के बाद एलजी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एम्स के मास्टर प्लान को लेकर चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि आपसी विभागों के बीच सामंजस्य काफी जरूरी है।

विज्ञापन


इन विभागों को निर्देश दिया है कि परियोजना से जुड़े अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने में देरी नहीं होनी चाहिए। डीडीए, वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग इत्यादि से पूरा सहयोग भी मांगा है। बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े अहम भागों पर भी चर्चा की गई जिसमें एम्स से लेकर ट्रामा सेंटर के बीच यूनिवर्सिटी के लिए विस्तार देना शामिल है। बैठक में यह भी तय हुआ है कि उपराज्यपाल की अध्यक्षता में परियोजना से जुड़ी कार्यवाही को लेकर निगरानी जारी रहेगी। 
विज्ञापन

 
दरअसल दिल्ली एम्स ने कई साल पहले ही मास्टर प्लान तैयार कर विश्व स्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने की योजना बनाई है। हालांकि अभी तक यह योजना कागजों पर है। इसके अनुसार एम्स के मुख्य परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र से लेकर सड़क के दूसरी ओर सफदरजंग अस्पताल के आसपास का क्षेत्र और ट्रामा सेंटर तक पूरा एक परिसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स और ट्रामा सेंटर के बीच एक सुरंग भी शुरू हो चुकी है जिसका इस्तेमाल दोनों अस्पतालों के बीच मरीज व अन्य स्टाफ के आवागमन को लेकर होता है। एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही परियोजना पर काम शुरू होगा। सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया अभी चल रही है। एक बार यह एकत्रित होने के बाद टेंडर इत्यादि की प्रक्रिया भी शुरू होगी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एम्स परिसर में बीते 10 वर्षों में कई इमारत और नए ब्लॉक की शुरूआत हुई है। एम्स लंबे समय से एक ही छत के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को देना चाहता है। इस उद्देश्य को पूरा करने में काफी सफलता भी हासिल हुई है। जैसे ओपीडी के नए ब्लॉक में मरीजों की जांच से लेकर चिकित्सीय सलाह, जांच रिपोर्ट, फाइल बनाने, ओपीडी पंजीयन इत्यादि का कार्य किया जाता है।


ओपीडी आने वाले मरीज को एम्स के दूसरे किसी ब्लॉक में
जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसी तर्ज पर आगामी दिनों में मातृ शिशु ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक, जीरिएट्रिक ब्लॉक शुरू होगा। हाल ही में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक भी शुरू हुआ है। इन सभी को मिलाकर एम्स एक विश्व स्तरीय मेडिकल यूनिवर्सिटी की राह पर आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed