फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS experts said Nasal vaccine will prove to be a game changer in war against Corona trials will start in many hospitals

दिल्ली: एम्स के विशेषज्ञ बोले- कोरोना के खिलाफ जंग में गेम चेंजर साबित होगी नेजल वैक्सीन, कई अस्पतालों में शुरू होगा ट्रायल  

Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
सार

डॉ. संजय ने रविवार को बताया कि अगर यह म्यूकोसल इम्युनिटी प्रदान करती है तो यह गेम चेंजर साबित हो सकती है। यह मानव जाति के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
AIIMS experts said Nasal vaccine will prove to be a game changer in war against Corona trials will start in many hospitals
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

भारत बायोटेक को नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन की 'बूस्टर खुराक' के परीक्षण की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली एम्स के वरिष्ठ महामारी विज्ञानी डॉ. संजय राय ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में यह गेम चेंजर साबित होगी। 

विज्ञापन


डॉ. संजय ने रविवार को बताया कि अगर यह म्यूकोसल इम्युनिटी प्रदान करती है तो यह गेम चेंजर साबित हो सकती है। यह मानव जाति के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। दुनिया भर में 33 टीके हैं, लेकिन संक्रमण को रोकने में कोई भी प्रभावी नहीं है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह टीका म्यूकोसल प्रतिरक्षा प्रदान करेगी जो इस संक्रमण को रोक सकती है। 
विज्ञापन


इसके लिए दिल्ली एम्स समेत देश के नौ अस्पतालों में बूस्टर खुराक के लिए नेजल वैक्सीन (नाक से दिया जाने वाला टीका) पर परीक्षण शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने शुक्रवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी को नाक से दी जाने वाले टीके के तीसरे परीक्षण की अनुमति दी है। इसके अब तक दो चरण के क्लीनिकल ट्रायल पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीजीआई की हरी झंडी के बाद भारत बायोटेक जल्द ही तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करेगी, जिसमें बूस्टर खुराक को भी जोड़ा गया है। बूस्टर खुराक के परीक्षण में कंपनी उन लोगों को शामिल करेगी, जिन्हें कोवाक्सिन की दो खुराक पहले मिल चुकी हों और टीकाकरण पूरा हुए कम से कम छह माह की अवधि पूरी हुई हो। 


डीसीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने के बाद जिस स्वदेशी कोवाक्सिन को तैयार किया था उसी को नई तकनीक के साथ जोड़कर नाक से दिया जाने वाला टीका तैयार किया है। इसके अभी तक सामने आए परीक्षण परिणाम संतोषजनक हैं जिनके आधार पर एसईसी कमेटी ने तीसरे परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed