फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aiims delhi senior doctor corona postive 92 health workers infected by virus till now

दिल्ली एम्स में वरिष्ठ डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, अबतक 92 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में

Mon, 18 May 2020 10:01 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
aiims delhi senior doctor corona postive 92 health workers infected by virus till now
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली एम्स में हड्डी रोग विभाग में तैनात एक वरिष्ठ डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एम्स में अब तक कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 92 हो गई है। इनमें एक संकाय सदस्य, दो रेजिडेंट डॉक्टर, 13 नर्सिंग स्टाफ, तीन तकनीशियन, 11 अस्पताल परिचारक, 12 सफाईकर्मी और 45 सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन


साथ ही संक्रमित वरिष्ठ डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर के संपर्क में आए 10 की अभी तक पहचान हो चुकी है, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। इनमें ज्यादातर हड्डी रोग विभाग के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मशीन खराब होने से जांच में दिक्कत
आरएमएल अस्पताल में मशीन खराब होने की वजह से कोरोना वायरस की जांच दिक्कत आ रही है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरएनए ऑटोमैटिक मशीन के खराब होने के कारण सैंपल जांच में काफी वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  छह दिन से सैंपल लंबित हैं। कई लोगों की अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। अस्पताल प्रबंधन भी तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए जल्द मशीन ठीक होने की जानकारी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed