फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Agent who sent female passenger to America via Dunki route arrested

Delhi News: महिला यात्री को डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Agent who sent female passenger to America via Dunki route arrested
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने मुंबई से की गिरफ्तारी
विज्ञापन

मामले में दो एजेंट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डंकी रूट से महिला यात्री को अमेरिका भेजने वाले एजेंट को मुंबई से गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर यात्री को अमेरिका से भारत निर्वासित कर दिया गया। पुलिस इस मामले में शामिल दो एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एजेंट की पहचान ऐरोली मुंबई निवासी जाकिर खान (49) के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को मेहसाणा गुजरात निवासी किंजलबेन नारनभाई पटेल अमेरिका से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। यात्रा दस्तावेज की जांच में पता चला कि उसे अमेरिका से निर्वासित किया गया है। यात्री के पासपोर्ट पर कोई प्रस्थान रिकाॅर्ड नहीं था। जांच में पता चला कि वह 2 जून 2017 को चेन्नई एयरपोर्ट से माही हेमंग मोदी के नाम से जारी पासपोर्ट से रवाना हुई थी। पुलिस ने यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। किंजलबेन नारनभाई पटेल ने पूछताछ में बताया कि अमेरिका में उसका भाई रहता है। उसने भी वहां जाने का फैसला किया। दस्तावेज के लिए वह मार्च 2017 में जाकिर नामक एक एजेंट से मिली। जिसने 15 लाख रुपये में उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। वह चेन्नई हवाई अड्डे पर हेमांग मोदी से मिली, जहां उसने उसे जर्मनी की यात्रा के लिए माही हेमांग मोदी के नाम से जारी पासपोर्ट दिया। हेमांग चंद्रकांत मोदी ने इमिग्रेशन के सामने यह दिखावा करके कि वह बेटी के साथ जर्मनी जा रही है, उसे अपने साथ ले गए। मैक्सिको पहुंचने पर उसने पासपोर्ट एजेंट हेमांग मोदी को सौंप दिया। उसके बाद उसे अमेरिका में अवैध प्रवेश करवाया गया। जहां दिसंबर 2019 को उसे पकड़ लिया गया और वापस भारत भेज दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जांच करते हुए मुंबई के एजेंट हेमंग चंद्रकांत मोदी (59) और एक सहयोगी एजेंट हितेश उर्फ बॉबी (40) को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में एजेंट जाकिर के मामले में शामिल होने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर एजेंट के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। निरीक्षक अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जाकिर की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच शुरू की। जांच में उसकी लोकेशन अहमदाबाद, गुजरात आ रही थी। जहां पुलिस की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed