फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After the election of the national president process for electing the state president will begin soon a young

Delhi: राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद जल्द शुरू होगी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, युवा चेहरे पर दांव संभव

Tue, 20 Jan 2026 05:21 AM IST
Digvijay Singh विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 05:21 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को संपन्न होने के बाद अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। संगठनात्मक चुनावों के तहत भाजपा देश के 36 में से 30 प्रदेशों में अध्यक्ष का चयन पहले ही कर चुकी है।

विज्ञापन
After the election of the national president process for electing the state president will begin soon a young
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को संपन्न होने के बाद अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। संगठनात्मक चुनावों के तहत भाजपा देश के 36 में से 30 प्रदेशों में अध्यक्ष का चयन पहले ही कर चुकी है। शेष छह प्रदेशों में दिल्ली भी शामिल है, जहां अब तक केवल मंडल और जिला स्तर के चुनाव पूरे हुए हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लंबित है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी का पूरा फोकस दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशों पर होगा। दिल्ली में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ और युवा नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है। हालांकि पार्टी नेतृत्व इस बार भी चौंकाने वाला फैसला ले सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा अगले 20 साल की रणनीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरह ही दिल्ली में भी किसी युवा और ऊर्जावान नेता को कमान सौंप सकती है।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि दिल्ली जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसा चेहरा चाहिए, जो न केवल युवाओं से जुड़ सके, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय कर सके। यही वजह है कि इस बार परंपरागत नामों के बजाय कोई नया और अपेक्षाकृत युवा चेहरा सामने आ सकता है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव भी पार्टी के लिए अहम है, लेकिन मौजूदा सियासी हालात को देखते हुए भाजपा नेतृत्व संगठन में पीढ़ीगत बदलाव की ओर बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी हाल के वर्षों में पार्टी ने युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां देकर यह संकेत दिया है कि भविष्य की राजनीति की कमान नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम ने सभी को चौंकाया, वैसे ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का नाम भी सरप्राइज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed